सड़क किनारे भूमि विवाद ने ली बड़े भाई की जान, छोटे भाई सहित चार हिरासत में


देवरिया के पगरा उर्फ परसिया गांव में पारिवारिक रंजिश ने ली खौफनाक रूप, गांव में तनाव का माहौल

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पगरा उर्फ परसिया गांव में शनिवार की शाम भूमि विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब एक छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय सुकई चौहान के रूप में हुई है, जिनका अपने छोटे भाई दुधई चौहान से वर्ष 2014 से सड़क किनारे स्थित आठ कट्ठा भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच अक्सर कहासुनी और मारपीट होती रहती थी। बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

शनिवार की शाम जब सुकई चौहान गांव के बाहर शौच के लिए निकले थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे दुधई चौहान, उसकी दो बेटियों और एक महिला रिश्तेदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने के कारण सुकई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस, कोतवाल डीके सिंह और क्षेत्राधिकारी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि वृद्ध की हत्या लाठी-डंडों से की गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दुधई चौहान, उसकी दो बेटियों और एक महिला रिश्तेदार को हिरासत में लिया है।

घटना के बाद से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस गांव में कैंप कर रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Editor CP pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago