आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान भी हो गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार रानी सराय कस्बा निवासी दीपचंद शर्मा उर्फ करिया का पुत्र गुलाब चंद शर्मा उम्र 32 वर्ष, बृहस्पतिवार की शाम से गायब था ।वही शनिवार को सुबह में कस्बे के सोनवारा रोड के पास शारदा सहायक खंड 32 पुलिया के पास उतराया हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी पहचान गुलाब शर्मा के रूप में हुई। मृतक के पास 4 वर्ष का एक बेटा भी है पत्नी किसी कार्यवश मुंबई गई है। मृतक कभी चाउमिन की दुकान पर तो कभी लगन में लेबर का काम करता था,भाई महेश शर्मा की बात माने तो बृहस्पतिवार को कस्बा स्थित रानी की पोखरी पर किसी बात को लेकर के एक युवक से झड़प हुई थी, तभी से घर से गायब था काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिला और शनिवार को उसका शव नहर में तैरता हुआ मिला। लोगों में चर्चा है कि मात्र 800 रूपया व मोबाइल के लिए झगड़ा हुआ था। सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…