खाद्य सचल दल ने अभियान चलाकर दूषित खोया पकड़ा

4 दुकानों से एकत्र किए मिठाई के सैंपल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त (खाद्य )ग्रेड 2 विनय कुमार सहाय ने बताया है कि बरसात एवं सावन के पवित्र मास के मौसम में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया के खाद्य सचल दल द्वारा शहर के बस स्टैंड के सामने संचालित हो रही समस्त मिठाई ,चाट एवं किराने की दुकानों का अभियान चलाते हुए निरीक्षण किया गया।इस दौरान दूषित एवं मानव उपभोग हेतु उचित न पाए जाने पर 12 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया और गंदगी पाए जाने पर एक विक्रेता के पंजीकरण को निलंबित किया गयाl एक मिठाई विक्रेता के यहां से छेना मिठाई का सैंपल एकत्रित करते हुए कुल 4 सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए lऋषभ गुप्ता पुत्र मोहन गुप्ता, मिठाई की दुकान, चंदन गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता, मिठाई की दुकान, संजीव कुमार पुत्र मोहन लाल, मिठाई की दुकान, जगदीश बरनवाल पुत्र राम बरनवाल, किराने की दुकान, रंजन कुमार मद्धेशिया बेकरी की दुकान, विशाल भोजनालय, सुरेश चौरसिया पुत्र राम चौरसिया, किराने की दुकान, सोहनलाल पुत्र राम जी मिठाई की दुकान, जय बजरंगबली छोला भटूरा , रविंद्र सोनकर पुत्र नेंबू लाल मिठाई की दुकान, सीताराम पुत्र भगवती मिठाई की दुकान सहित कुल 11 निरीक्षण किए गए, जिसमें चार विक्रेताओं के खाद्य परिसर मे गंदगी पाए जाने पर इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाने की कार्यवाही की जा रही है एवं सीताराम पुत्र भगवती के यहां दूषित मिठाइयों को पाए जाने पर कुल 12 किलोग्राम रसगुल्ला एवं छेना नष्ट कराया गया तथा इनका पंजीकरण निलंबित किया गया। रविंद्र सोनकर पुत्र नेंबू लाल के यहां छेने की मिठाई में अपमिश्रण के संदेह पर छेना मिठाई का नमूना एकत्रित कर प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए भेजा गया।कार्यवाही से समस्त विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही ,यह अभियान पुनः रेलवे स्टेशन देवरिया के आस पास चलाया जाएगा।
उपरोक्त कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संदीप कुमार श्रीवास्तव ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार एवं खाद्य सहायक राम भरत उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

1 hour ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

3 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

3 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago