जमुई में तालाब से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, गुमशुदा थे दो दिन से

जमुई(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के सोनो थाना क्षेत्र के बलथर पंचायत अंतर्गत बघमादमगी गांव में बुधवार एक तालाब से अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय राजमिस्त्री रितु पंडित के रूप में हुई है।

परिवार के मुताबिक, रितु पंडित सोमवार शाम शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। देर रात और अगले दिन सुबह तक खोजबीन के बावजूद उनका पता नहीं चला। इसके बाद उनकी दूसरी पत्नी रीता देवी ने सोनो थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए। मृतक के परिजनों में पहली पत्नी गौरी देवी, दूसरी पत्नी रीता देवी और छह बच्चे शामिल हैं। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर झाझा SDPO राजेश कुमार, सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, ASI मनकेश्वर सिंह और SI अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था। अब शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम और FSL रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत पानी में डूबने से हुई या हत्या की गई।

Editor CP pandey

Recent Posts

क्या आपने चखी है तोरई की तीखी चटनी? पढ़िए आसान रेसिपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सब्जी-रोटी हो या गरमागरम पराठे—अगर साथ में चटनी मिल…

19 minutes ago

ड्राई स्कैल्प से हैं परेशान? अपनाइए ये 3 घरेलू उपाय, एक हफ्ते में मिलेगी राहत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | हेल्थ डेस्क)। क्या आपको भी बार-बार सिर में…

29 minutes ago

ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी: जीमेल में आया नया ‘Purchases’ टैब फीचर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | टेक डेस्क)। त्योहारी सीजन से पहले गूगल ने…

39 minutes ago

भारत-पाकिस्तान भिड़ंत: एशिया कप 2025 का महामुकाबला आज दुबई में

दुबई (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | खेल डेस्क)। एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले…

45 minutes ago

📰🌟 दैनिक राशिफल – रविवार, 14 सितम्बर 2025 🌟

✍️ पंडित ध्रुव मिश्र🔮 आज का विशेष👉 आज का दिन मेष, सिंह, कन्या, मकर और…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने गुवाहाटी में मनाई डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती, जारी किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका…

1 hour ago