ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में ब्लॉक कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली विकास खंड परिसर से ब्लॉक प्रमुख संघ के जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में ब्लाक कर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा तिरंगा रैली निकल गई। क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। रैली घुघली नगर का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक घुघली पहुंची, जहां रैली में शामिल लोगों द्वारा उन्हें नमन किया गया। अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं बलिदानियों के समर्थन में नारे लगाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की यह तिरंगा रैली हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद हवा में सांस लेने का अवसर दिया। हमारा कर्तव्य कि हम इस स्वतंत्रता की रक्षा पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ करें। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने में हम सभी को अपने नैतिक जिम्मेदारी निभाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। खण्ड विकास अधिकारी राजकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं यह हर भारतीय के दिल की धड़कन है। यह हमें सिखाता है कि साहस, शांति और समृद्धि ये तीनों मिलकर ही भारत माता की आत्मा बनाते हैं।
इस अवसर पर एपीओ मनरेगा अजित कुमार पांडेय, लेखाकार तेज प्रताप मिश्रा, एडीओ सुधीर श्रीवास्तव, कमलेश कुमार शाही, वशिष्ठ कुशवाहा, केदार नाथ द्विवेदी, राकेश पटेल, तकनीकी सहायक मृत्युंजय पांडेय, सेक्रेटरी खालिद सिद्दीकी, अवनीश वर्मा, राजू मद्धेशिया, निलेश यादव, रामप्रताप यादव, विश्वकर्मा, विपिन कुमार, सचिंद्र श्रीवास्तव, ऋषिकेश यादव एवं बैजनाथ गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago