भारत-पाकिस्तान भिड़ंत: एशिया कप 2025 का महामुकाबला आज दुबई में

दुबई (राष्ट्र की परम्परा न्यूज़ | खेल डेस्क)। एशिया कप 2025 के सबसे बड़े मुकाबले का रोमांच आज यानी रविवार, 14 सितम्बर को देखने को मिलेगा। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा जंग है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (T20 फॉर्मेट)

भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। भारत ने जीते: 9 मुकाबले, पाकिस्तान ने जीते: 3 मुकाबले, बेनतीजा: 1 मैच पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आखिरी बार साल 2022 में एशिया कप में जीत दर्ज की थी, जब उसने भारत को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद हुए दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (वनडे फॉर्मेट – एशिया कप)

खेले गए मुकाबले: 15, भारत की जीत: 8, पाकिस्तान की जीत: 5, बेनतीजा: 2 मैच वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ आखिरी जीत साल 2014 में मिली थी।

टीम इंडिया की ताकत –

वर्तमान में भारत की टीम पाकिस्तान पर काफी भारी नजर आ रही है। भारत दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम है। बल्लेबाजी में टीम के पास अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में हैं।

नजरें रहेंगी इन खिलाड़ियों पर–

भारत: अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान, शाहीन अफरीदी

आज का मुकाबला सिर्फ अंक तालिका का नहीं, बल्कि एशियाई क्रिकेट के गौरव और वर्चस्व की जंग है। दुनिया भर की निगाहें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पर टिकी रहेंगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

7 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

9 hours ago