वरिष्ठ पत्रकार लवलेश मिश्रा नियुक्त हुए मंडल अध्यक्ष प्रयागराज

प्रयागराज(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन मंडल इकाई प्रयागराज को नवीनता प्रदान करते हुए प्रयागराज जिले के वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार लवलेश मिश्रा को आइडियल पत्रकार संगठन प्रयागराज का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है l वहीं पर मिर्जापुर जिले में पत्रकार श्याम बिहारी को जिला महासचिव मिर्जापुर के पद पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है l और मेजा तहसील से राम प्रताप प्रजापति को मेजा महा सचिव की जिम्मेदारी दी गई । उक्त जानकारी संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति द्वारा दी गई l डॉ रामजी प्रजापति ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश, राष्ट्रीय संरक्षक मोहन धनराज, प्रदेश महासचिव डॉक्टर उमाशंकर प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला, प्रदेश सचिव आशीष निषाद , प्रदेश प्रभारी रामनारायण राय, जिला अध्यक्ष मिर्जापुर रामसखा सिंह पटेल से विचार विमर्श करने के उपरांत इन दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है l संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामजी प्रजापति ने अभी बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन में प्रयागराज से बहुत से सम्मानित पत्रकार जुड़ने वाले हैं तथा संगठन के साथ मिलकर पत्रकारों की एकता तथा उनके मान सम्मान एवं स्वाभिमान हेतु कार्य करने के लिए तत्पर है। आइडियल पत्रकार संगठन के सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों द्वारा नवनियुक्त दोनों पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामना संदेश मिल रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Bengal Polls: मालदा मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 12 FIR दर्ज

कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय में खामियों पर सख्ती, सुधार के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का…

1 hour ago

Iran War: नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, फिर शुरू हो सकता है युद्ध; ईरान का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही…

1 hour ago

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

9 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

13 hours ago