Categories: Uncategorized

कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
उन्होंने तीनों कार्यदाई संस्थाओं से ट्यूब वेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया। परियोजना में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते उन्होंने कड़ा निर्देश दिया कि तीनों संस्थाएं अपनी सभी परियोजनाओं को तेज करें और जल्द से जल्द पूर्ण करें। पूर्ण परियोजनाओं में जलापूर्ति को शीघ्र आरंभ करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना में जलापूर्ति अनारंभ पाई जाती है तो जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने जीएमसी और ऋत्विक–कोया को पाइप लाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। क्षतिग्रस्त सड़कों के अनुरक्षण कार्य को तीव्रता से पूरा करने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। अवशेष विद्युत संयोजन हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। रिथविक–कोया की परियोजनाओं में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एल.डी. चार्ज लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कोया को क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत हेतु कड़ा निर्देश दिया। साथ ही अधिशासी अभियंता जल निगम को दोनों कार्यदाई संस्थाओं के कार्यों का साप्ताहिक और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पाक्षिक बैठक कराने का निर्देश दिया। परियोजनाओं की गति को तेज करने का निर्देश देते हुए अधिशासी अभियंता जल निगम को कहा कि यदि परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण नहीं होती है तो पेनाल्टी सहित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। इसलिए परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

10 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

11 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago