मंगल ने जलाई थी क्रांति की मिशाल- पवन मिश्र

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा शहीद मंगल पांडेय के बलिदान दिवस पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने चकियवा चौराहा पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके शहादत को नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि मंगल पांडेय भारत के ऐसे वीर सपूत थे, जिन्होंने ये एहसास दिलाया कि अगर हम चाहे तो कुछ भी असम्भव नही है, देश की आजादी में अंग्रेजो के खिलाफ पहली बार मंगल पांडेय ने क्रांति की मशाल जलाया और उन्ही के बदौलत आजादी की लड़ाई ने रफ्तार पकड़ी और हम आजाद हुए।
उन्होंने कहा कि 1857 के संग्राम में मंगल पांडेय और उनके साथियों का बगावत में अहम रोल था, अंग्रेजो ने मंगल पांडेय के बगावत के कारण उन्हें फांसी की सजा दे दी।नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरुण कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि शहीद मंगल पांडेय का बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ विनोद पाण्डेय, सुमन्त चतुर्वेदी, रोहित प्रजापति, सैफ अली, डॉ आकांक्षा मिश्रा,अजय दूबे वत्स,विजय कुशवाहा, नित्यानंद पाण्डेय, वीरेंद्र पाठक, राहुल कुमार, रविन्द्र चौबे उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

7 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

7 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

7 hours ago