ग्राम सभा की भूमि पर कब्ज़े में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई-लेखपाल निलंबित


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील दिवस में प्राप्त एक राजस्व प्रकरण में लापरवाही बरतने और आदेश की अनदेखी करने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बड़ा कदम उठाते हुए क्षेत्रीय लेखपाल सुभाष गोंड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 5 जुलाई को सलेमपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित कई मामलों की गहनता से सुनवाई की। इसी बीच भीमपुर से जुड़े सरकारी भूमि अतिक्रमण प्रकरण में सामने आया कि पूर्व में दिए गए आदेशों के बावजूद लेखपाल सुभाष गोंड द्वारा मौके पर कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। तहसीलदार द्वारा टीम गठित करने और उपजिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद लेखपाल ने न तो सीमांकन कराया और न ही अतिक्रमण हटवाया। लेखपाल की इस लापरवाही और हीलाहवाली पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत निलंबन का आदेश जारी किया। साथ ही उपजिलाधिकारी सलेमपुर को जांच अधिकारी नामित करते हुए आरोप पत्र भी निर्गत कर दिया। संबंधित राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति भी जिलाधिकारी को भेजी गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही और आदेशों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उल्लेखनीय है कि तहसील दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सुलह योजना के अंतर्गत कई मामलों का आपसी सहमति से समाधान कराया गया और ईमानदारी व तत्परता से कार्य करने वाले राजस्व कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

46 minutes ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

1 hour ago

महिला की मौत से सनसनी, घटनास्थल पर पहुंचे देवरिया के एसपी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…

1 hour ago