सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सोमवार को जूनियर हाई स्कूल, सिकंदरपुर के प्रांगण में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक बताया। राष्ट्रनिर्माण, युवा चेतना और समाजसेवा पर केंद्रित प्रेरणादायी उद्बोधनों से पूरा परिसर गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का स्पष्ट संदेश था कि यदि पड़ोसी भूखा है और हम मंदिर में भोग चढ़ा रहे हैं, तो वह पुण्य नहीं बल्कि पाप है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने नर सेवा को ही नारायण सेवा का स्वरूप बताया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का आह्वान किया।पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विवेकानंद ने “उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको नहीं” का जो मंत्र दिया, वही भारत की युवा शक्ति की नींव है। उनके आह्वान ने राष्ट्रीय चेतना को नई दिशा दी और देश को आगे बढ़ने की ऊर्जा प्रदान की।चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. सुजीत कुमार गुप्ता ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस मंच से भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व का ऐसा प्रभावी संदेश गया, जिसकी गूंज आज भी विश्वभर में महसूस की जाती है। उन्होंने कहा कि उससे पहले और बाद में हिंदुत्व के पक्ष में इतना प्रभावशाली उद्बोधन दुनिया ने नहीं देखा।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजधारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने बार-बार भारतवासियों को संदेश दिया कि देश का कल्याण सेवा और शांति की साधना में है। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ अगले जन्म के लिए छोड़ दें और वर्तमान जीवन को गरीबों तथा वंचितों की सेवा हेतु समर्पित करें। राजधारी ने यह भी कहा कि आने वाले 50 वर्षों तक भारत माता को ही सर्वोपरि मानकर कार्य करना होगा।विचार गोष्ठी में मोहनकांत राय, वैजनाथ पांडेय, जयराम पांडेय, रीना गोड़अखिलेश राय, रणजीत राय, संजीव वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदामा राय ने तथा संचालन भोला सिंह ने किया। अंत में उपस्थित जनों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर रहने का संकल्प लिया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एसआईआर…
28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक होगा महोत्सव का आयोजन संत कबीर नगर (राष्ट्र…
प्रभा देवी भगवती प्रसाद विधि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई गोरखपुर (राष्ट्र की…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।…