विवाह के बाद राशनकार्ड संशोधन अब हुआ आसान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया सहित उत्तर प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। विवाह के बाद पुत्रियों के नाम को मायके के राशनकार्ड से हटाकर ससुराल के राशनकार्ड में जोड़ने की प्रक्रिया को अब सरल और सुविधाजनक बना दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ और समय की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी।
अब तक इस संशोधन के लिए दो अलग-अलग आवेदन अनिवार्य थे। एक आवेदन मायके के राशनकार्ड से नाम हटाने के लिए और दूसरा ससुराल के राशनकार्ड में नाम जोड़ने के लिए देना पड़ता था। नई प्रणाली के तहत दोनों कार्य एक ही आवेदन से पूरे किए जा सकेंगे, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी।
नई व्यवस्था का लाभ उन सभी परिवारों को मिलेगा, जिनकी पुत्रियों का विवाह जनपद देवरिया या उत्तर प्रदेश के किसी भी अन्य जिले में हुआ है। आवेदक को केवल मायके और ससुराल दोनों राशनकार्ड का विवरण उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद विभागीय स्तर पर आवश्यक संशोधन स्वतः कर दिया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आवेदन की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध है। इच्छुक नागरिक किसी भी जनसेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा तहसील स्तरीय आपूर्ति कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
यह पहल विशेष रूप से महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगी, क्योंकि इससे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई बाधा नहीं आएगी। खाद्य एवं रसद विभाग की यह पहल प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago