राष्ट्रपति का अभिभाषण पर संगोष्ठी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा शक्तिकेन्द्र विराजमार में राष्ट्रपति का अभिभाषण पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। राष्ट्रपति द्वारा दिये अभिभाषण पत्र को भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया।आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुये जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश के विकास और उसके गौरव गाथा से अवगत कराया, वह प्रेरणादायक है। केंद्र में चल रही मोदी सरकार ने जो आम जनता के लिये मुफ्त आवास, शौचालय और राशन तक कि व्यवस्था की है। वह अपने आप मे एक मिसाल है। देश को करोना काल से सुरक्षित निकाल ले जाना। यह प्रधानमंत्री के साहस और कुशल नेतृत्व को दर्शाता है। आज भारत दिन प्रतिदिन विश्वगुरु बनने की तरफ अग्रसर है। मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने कहा कि भाजपा से युवा वर्ग बेहद प्रभावित है। आज मोदी एवं योगी सरकार में युवा आत्मनिर्भर बन रहा है। मण्डल उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उमाकांत मिश्र,पंकज पासवान,बृजेश कुशवाहा,अश्वनी सिंह,अनिरुद्ध कुशवाहा,सुरेश कुशवाहा,तारकेश्वर चौहान आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

8 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago