दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित दुकानों/वाहन स्टैण्ड की नीलामी 27 मार्च को

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अध्यक्ष नीलामी समिति जजी देवरिया इन्दिरा सिंह ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन में दीवानी न्यायालय परिसर स्थित लस्सी, शरबत एवं भूजा-मुॅमफली की दुकानों/वाहन स्टैण्ड की नीलामी वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु 27 मार्च को अपरान्ह्न 04 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में दस कक्षीय भवन स्थित केन्द्रीय सभागार कक्ष में नीलामी समिति की देख-रेख में सम्पन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति शर्तो के अधीन बोली में भाग ले सकते है। उक्त साईकिल स्टैण्ड हेतु प्रारम्भिक बोली मु०-244000/- रुपये में 10 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि को समायोजित करते हुए मु०-268400/- रुपये से प्रारम्भ की जाएगी, भुजा मूँगफली हेतु प्रारम्भिक बोली मु०-80000/- रुपये में 10 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि को समायोजित करते हुए मु0-88000/-रूपये से प्रारम्भ की जाएगी एवं लस्सी- शरबत हेतु प्रारम्भिक बोली मु०-76400/- रुपये में 10 प्रतिशत अतिरिक्त धनराशि को समायोजित करते हुए मु० 84040/- रुपये से प्रारम्भ की जाएगी।
नीलामी की शर्तो के विवरण में उन्होंने बताया है कि प्रत्येक बोली बोलने वाले व्यक्ति को नीलामी में भाग लेने बोली बोलने से पूर्व वाहन स्टैंड हेतु मु०-20000/-, लस्सी शरबत हेतु मु०-5000/- एवं भूजा मूँगफली हेतु मु0 5000/- नकद धनराशि बतौर जमानत कार्यालय नजारत जजी देवरिया में जमा करना होगा। बिना जमानत की धनराशि जमा किये कोई भी व्यक्ति नीलामी में भाग नही ले सकता है। जमानत की जमा धनराशि नीलामी की समाप्ति व बोली स्वीकृत न होने की दशा में संबंधित व्यक्ति को वापस कर दिया जाएगा। वाहन स्टैण्ड की नीलामी में सम्मिलित होने वाले ठेकेदार को हैसियत प्रमाण-पत्र एवं अपराधिक इतिहास से संबंधित शपथ-पत्र प्रस्तुत करना होगा। भुजा मूंगफली एवं लस्सी- शरबत की नीलामी में सम्मिलित होने वाले ठेकेदार अपराधिक इतिहास से संबंधित पत्र प्रस्तुत करना होगा। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के लिए तब तक बोली नहीं बोल सकता, जब तक की नीलामी में अनुपस्थित व्यक्ति का लिखित प्राधिकार पत्र उसके पास न हो। उच्चतम बोली बोलने वाले व्यक्ति द्वारा नीलामी की 20 प्रतिशत धनराशि नीलामी समाप्त होने के तुरन्त बाद अग्रिम धनराशि के रूप में तथा शेष धनराशि एक सप्ताह के अन्दर नकद जमा करना होगा। जमा न करने की दशा में नीलामी स्वतः समाप्त हो जाएगी और जमानत की धनराशि जब्त कर ली जाएगी। प्रत्येक उच्चतम बोली बोलने वाले बोलीकर्ता को अपने निवास के संबंध मे सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत निवास प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड की स्य प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिस व्यक्ति का किसी वित्तीय वर्ष की नीलामी की धनराशि बकाया होगी वह व्यक्ति वर्तमान नीलामी में भाग लेने का हकदार नही होगा। नीलामी समिति जजी देवरिया के विचार में यदि यह बात आती है कि उचित बोली नहीं बोली जा रही है तो ऐसी स्थिति में नीलामी स्थगित की जा सकती है। नीलामी समिति जजी देवरिया को यह भी अधिकार होगा कि किसी भी बोली को बिना कारण बताए अस्वीकार कर दें। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अनुमोदन के पश्चात ही नीलामी की बोली अंतिम मानी जायेगी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

7 hours ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

7 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

24 hours ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

24 hours ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

1 day ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

1 day ago