चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफभव बलिया के तत्वाधान में “सब-जूनियर सिलेक्शन एंड डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 2022″ का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ रवि सिन्हा,भाजपा उपाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह”सुरेंद्र सिंह” दिनेश कुमार गुप्ता ,विनोद कुमार सिंह व डा0 दिनेश वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में सोलह स्वर्ण पदक हासिल कर शहर के” चैंपियंस कराटे क्लब” ने टीम विजेता के खिताब पर कब्ज़ा जमाया। वहीं आठ गोल्ड पाकर पकवाइनर के इंद्रासन मेमोरियल उप विजेता तथा सात स्वर्ण पदक हासिल कर द मदर टेरेसा स्कूल की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ।

सब-जूनियर सलेक्शन में विभिन्न आयु व भार वर्ग के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। दिव्या सिंह,सृष्टि सिंह,नैतिक सिंह,अंश पाण्डेय,लकी यादव,अनूप कुमार, गोलू कुमार, मधुकर कुमार,प्रिंस कुमार,साहिल शर्मा,शुभांगी कुमारी, अंजली यादव, रिशु कुमारी,शुभम यादव,आर्य सिंह,सार्थक चौबे,आर्यन ठाकुर,आयुष सिंह,अनुराग कुमार, रिद्धि सिंह, रीदीत सिंह,निखिल कुमार,अथर्व सिंह,जागृति यादव, सिमर सिंह ने आगामी नवम्बर में लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप में आयान अंसारी, गरीमा सिंह, ज्योत्सना यादव, युवराज सिंह यादव, अमित कुमार वर्मा, अमीर चन्द, राहुल कुमार यादव, प्रशेख राज दुबे, राजू कुमार, गुरु दयाल आज़ाद को स्वर्ण पदक तथा अंशिका सिंह,सुरभि ओझा, अंशराज, रुद्रांशी श्रीवास्तव, आर्यन सिंह,प्रताप सिंह,प्रिंस कुमार, रीशु शर्मा,आयुष सिंह, ई.एस.कुमार, दिव्यांश कुमार युवराज यादव,राजीव गिरी को रजत पदक व अंश पाण्डेय,प्रफुल्ल तिवारी,अनुराग सिंह,करण कुमार, अभय यादव,शिवम वर्मा कांस्य पदक विजेता रहे।प्रतियोगिता के विजेता और उप विजेता टीम को टाउन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश सिन्हा, जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर रिंकी गुप्ता, विनीत सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, अनुपम सिंह, सर्वदमन जायसवाल, प्रवीण मिश्र, अशीष गुप्त,एड.राजेश गुप्ता, एड.संजय सिंह, मनोज वर्मा, कृष्ण मोहन मूर्ति ‘सावन सर’,श्रीमती रंजीता सिंह, अरविंद गुप्ता, प्रदीप चौबे, इंद्रासन मौर्य एसोसिएशन के सचिव सुमीत झां व वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में हेल्थ एंड फिटनेस के प्रशिक्षक राज शेखर, रजनीश यादव इंजी. शशांक शेखर, अभिनव सिंह, ओम प्रकाश यादव आदी का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के अध्यक्ष बाल कृष्ण मूर्ति ने किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

5 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

5 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

6 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

7 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

15 hours ago