शिक्षकों को दिया निपुण भारत का प्रशिक्षण

—————–प्रशिक्षण का दूसरा दिन—————–

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर..

पडरौना ब्लॉक संसाधन केंद्र पर निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने बताया कि निपुण भारत मिशन भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान है। यह 22 सप्ताह का कार्यक्रम है। शिक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कालांश के हिसाब से प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाना है।
बीआरसी केंद्र पर बीईओ पंकज सिंह ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बेसिक शिक्षा में प्रत्येक कक्षा के पठन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है।

👉खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह की निगरानी में चल रहा है प्रशिक्षण

अब कोई भी शिक्षक मनमाने तौर पर बच्चों को नहीं पढ़ा सकेगा। इसके लिए शेड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए 22 सप्ताह का समय दिया गया है। प्रत्येक सप्ताह पढ़ाने का प्लान भी सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। एआरपी तारकेश्वर शुक्ला, संजीव कुमार , मेहरुद्दीन, जितेंद्र सिंह ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण की निगरानी प्रयागराज के सीमेट संस्थान द्वारा कैमरा वॉइस रिकॉर्डर के द्वारा की जा रही है। इस दौरान बीईओ बंशीधर श्रीवास्तव, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मनीष कुमार, आकाश सिंह, राहुल वर्मा, शोभीलाल गुप्ता, अजिताभ तिवारी, माधुरी देवी , निवेदिता , दीक्षा त्रिपाठी, वंदना गौरी, संगीता यादव, शिवांगी जायसवाल, अविनाश श्रीवास्तव , अरविन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 days ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 days ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 days ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 days ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 days ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 days ago