बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को ग्राम चकी नौरंगा बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काटन होने एवं बाढ़ के पानी बढ़ने के संबंध में स्थानीय लोगों से वार्ता की।
एसडीएम बैरिया को निर्देश दिए की ग्राम चकी नौरंगा में पुलिस बल की तैनाती एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती किया जाए। साथ ही एसडीएम बैरिया/बाढ़ खण्ड अधिकारी को निर्देश दिए की बाढ़ क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते रहें। किसी प्रकार की दुर्घटना होने न पाए। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग और राजस्व की टीम लगातार निगरानी करें, उन्होंने ग्रामवासियों एवं प्रधान से कहा कि यह ध्यान रखें कोई कटान के किनारे ना जाए नदी से 100 मीटर दूर रहे। अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है उसको देखते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। बाढ़ राहत शिविर में सारी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम बैरिया आलोक प्रताप सिंह एवं अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड संजय मिश्रा मौजूद रहे।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…