Categories: देवरिया

स्वच्छता सेवा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सचिव ने की बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 02.10.2023 से 08.10.2023 के सफल आयोजन हेतु दीवानी न्यायालय परिसर में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता नगरपालिका,एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों के साथ बैठक आहुत किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया अशोक कुमार दूबे नेे समस्त खण्ड विकास अधिकारियों व अधिशासी अभियन्ता नगरपालिका, को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ऐसे स्थलों को चिह्नित करें, जहां कूड़ा-कचड़ा जमा होता है एवं उन स्थलों को सफाई कर्मी के द्वारा स्वच्छ करना सुनिश्चित करें, साथ ही भविष्य में कूड़ा जमा न हो इसके लिए लोगों को जागरूक कर लगातार प्रेरित करें। उन्होने निर्देशित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान कर साफ-सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित करें। तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक स्थल में श्रमदान के माध्यम से साफ-सफाई की जायें तथा सभी स्वच्छता परिसंपत्तियों का सुधार, पेंटिंग,सफाई व ब्रांडिंग के माध्यम से की जायें साथ ही स्वच्छता प्रतियोगिता, पौधरोपण, स्वच्छता शपथ का आयोजन करें। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के बारे में साक्षरता/जागरूकता कार्यक्रम व चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित करें। अपने कार्यालय व समीपवर्ती परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सचिव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अभियान का मुख्य उद्देश्य सामूहिक स्वच्छता अभियान जैसी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश भर में सभी नागरिकों को जागरूक करना है। सचिव द्वारा जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा गया कि आप अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यालय आदि पर स्वच्छता जागरूकता अभियान के साप्ताहिकी कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना सुनिश्चित करें, तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक्स मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करावें।
इस बैठक मे जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता नगरपालिका, खण्ड विकास अधिकारी, अनिल कुमार सिंह, पन्ना लाल यादव, आनन्द प्रकाश, आलोक पाण्डेय, भइयन लाल, राजीव गुप्ता, अरूण कुमार पाण्डेय, तारकेश्वर तिवारी, शान्ति देवी व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkp@newsdesk

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

13 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

13 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

13 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

13 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

14 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

14 hours ago