आई 0टी0 आई0 में द्वितीय चरण के प्रवेश परिणाम घोषित

प्रवेश की अंतिम तिथि 17-08-2023 की गयी है निर्धारित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना दीपक कुमार यादव ने अवगत कराया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का द्वितीय चरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया गया है। चयन परिणाम के सम्बंध में दिशा-निर्देश भी दिए गये है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www. upvesd.gov.in/dte पर देखें।
द्वितीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 17.08.2023 तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थी अवकाश के दिन भी अपना प्रवेश करा सकते है प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगा। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है।. अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।
प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके, संस्थान में उप्लब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें।न अभ्यर्थी बुलावा पत्र में अंकित विवरण के अनुसार राजकीय संस्थान में प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया में भाग लेने की स्थिति के अनुसार फ्रिज (स्थिर) एवं फ्लोट (विस्थापित ) उपरोक्त दोनों विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करते हुए प्रवेश की कार्यवाही पूर्ण करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते है। रा०औ० प्रशि०संस्थान पडरौना / हाटा / कसया म० / सेवरही की समस्त प्रवेश प्रक्रिया नोडल संस्थान पडरौना में सम्पन्न होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago