किसानों व मजदूरों ने कहा की लिखित शासनादेश के बगैर धरना समाप्त नहीं होगा
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
खिरिया बाग में 159 वें दिन चल रहे धरने के स्थान पर मंगलवार को एसडीएम सगड़ी, पुलिस फोर्स के साथ पंहुचे, एसडीएम सगड़ी ने आंदोलनरत किसानों से धरना समाप्त करने को कहा, इस दौरान सीओ और कंधरापुर थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
आंदोलनरत किसानों व मजदूरों ने कहा की उन्हें लिखित शासनादेश दिया जाए की अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर हवाई पट्टी विस्तारीकरण की परियोजना रद्द कीया जा रहा है। किसानों ने कहा कि प्रशासन स्थगित करने की जो बात कर रहा है वह मौखिक है, जबकि कागजी दस्तावेजों में लगातार कहा जा रहा है की भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। जब शासन की मंशा अनुरूप सर्वे किया गया तो यह लिखकर देने में क्या दिक्कत है, की उस सर्वे को रद्द किया जाएगा और एयरपोर्ट का विस्तारीकरण नहीं किया जाएगा।इस पर एसडीएम ने गांव में विकास कार्यों की पुनर्बहाली की बात कही तो आंदोलनकारियों ने कहा की, गांव को बेहतर करने की परियोजनाओं को किसने रोका था, यह स्पष्ट करता है की शासन का यहां एयरपोर्ट बनाने की मंशा रहा है। किसानों ने कहा की जब आप पिछली बार कहे थे की एयरपोर्ट का विस्तारीकरण रद्द कर दिया गया है, तो उसे लिखित में देने में क्या दिक्कत है।
20 मार्च 1927 को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महाड़ आंदोलन को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा की उस दौर में पानी से वंचित किया जा रहा था और आज जमीन से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।
धरने में रामनयन यादव, राजीव यादव, दुख हरन राम, राम कुमार, निशांत राज, नीलम, कुटबी, किस्मती ने उपजिलाधिकारी के समक्ष अपनी बातों को रखा।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…