वैदिक मंत्रों के बीच शीतला माता मंदिर पर हुआ शुद्धि संकल्प एवं भूमि पूजन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर गांव स्थित शीतला माता मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को, वैदिक मंत्रों के साथ शुद्धि संकल्प एवं भूमि पूजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिला व पुरुषों ने शामिल होकर पूर्ण भक्ति भाव से श्री राम का उद्घोष किया।
बुधवार से शुरू हो रहे नवरात्रि में श्रीराम कथा का अमृत पान स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती कराएंगे।
क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र शीतला माता मंदिर परिसर में, नवरात्र के प्रथम दिन से श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है, इसके लिए एक सप्ताह से तैयारियां चल रही है। क्षेत्र के लोगों को इस पुनीत कार्य में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। भव्य पंडाल का निर्माण करा कर, साफ-सफाई शीतला माता मंदिर सेवा समिति के सदस्यों द्वारा की गई है। समिति के धर्मेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह,राम अवध सिंह, जयशंकर सिंह, रामाश्रय सिंह, महातम सिंह, रमेश सिंह, राजेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हृदय नारायण सिंह,मनोज सिंह,अरुण सिंह सहित सैकड़ों लोगो ने मंगलवार को भूमि पूजन और शुद्धि संकल्प मे उपस्थित होकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजन समिति के लोग धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से जुटे हुए हैं। पिंटू सिंह ने बताया कि 1008 महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित रामकथा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होंगे। इसी क्रम में जीयनपुर के प्राचीन शिव मंदिर में वृंदावन की किशोरी का कार्यक्रम रखा गया है,9 दिनों तक किशोरी क्षेत्र के लोगों को ज्ञान गंगा प्रवाहित करेंगी। इसकी जानकारी देते हुए ज्ञानेंद्र मिश्रा ने क्षेत्र के लोगों से सहयोग और शामिल होने की अपील की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

39 minutes ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

47 minutes ago

फटे होंठों से लेकर बालों की देखभाल तक: घी, नारियल तेल और अरंडी के तेल से अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…

1 hour ago

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

2 hours ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

8 hours ago