बलिया (राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर…
जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक ने बलिया तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की फरियाद सुनी। उन्होंने हर एक शिकायतकर्ताओं की बात सुनते हुए उनके शिकायती पत्र को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए यह निर्देश दिया कि समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी इस अवसर पर राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद आदि से जुड़े मामले आए। उप जिलाधिकारी ने सभी की शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जहां विवाद की स्थिति हो, वहां पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करके सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
संवाददाता बलिया…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…