ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

न्याय पंचायत बारा दीक्षित रहा ऑल ओवर चैंपियन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर..
ब्लॉक स्तरीय बाल बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन कमपोजिट विद्यालय कराल उपाध्याय में किया गया, जिसमें विकास क्षेत्र बरहज के समस्त न्याय पंचायतो से चयनित टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक संवर्ग बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय लव कनी गंगा प्रथम तथा प्राथमिक विद्यालय बड़कागांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय देव पार के धर्मवीर ने प्राप्त किया, 100 मीटर दौड़ में अंकित कुमार, प्राथमिक विद्यालय परसिया कुर्ह एट कपरवार एवं 200 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय देव पार के सत्यम ने प्राप्त किया। वहीं प्राथमिक संवर्ग 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शालू यादव, 200 एवम् 400 मीटर दौड़ में अनामिका यादव ने बाजी मारी। जूनियर खो-खो बालिका संवर्ग में कराल शुक्ल प्रथम एवम् पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ दूसरे स्थान पर रहे। खो खो बालक संवर्ग में बढ़या हरदो प्रथम एवं बड़कागांव द्वितीय स्थान प्राप्त किए। प्राथमिक संवर्ग खो-खो में प्राथमिक विद्यालय भीटहां प्रथम एवं खुदीया बुजुर्ग द्वितीय स्थान पर रहा। लोकगीत व लोकनृत्य में पूर्व माध्यमिक विद्यालय करायल उपाध्याय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा समूह गान में प्राथमिक विद्यालय बड़कागांव प्रथम रहा। समापन सत्र में पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, इसलिए खेल प्रत्येक बच्चे के लिए आवश्यक है। अतः हम सबको विद्यालय के प्रत्येक बच्चों को खेल खेल में शिक्षा प्रदान करते हुए खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुशील यादव, मंत्री आशुतोष शाह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमेश चंद, व्यायाम शिक्षक संजीव दुबे, विजय खरवार, मनोज कुमार, जय प्रकाश सिंह, गीता संजय प्रजापति, रश्मि उपाध्याय, मदन गोंड, संजय खरवार, भागवत प्रसाद, राम श्रृंगार गोंड, अशोक सिंह, विनय सोनकर, कौलेश्वर यादव, सिंहासन यादव, विनय सिंह, संजय कुमार, ओमप्रकाश अकेला, बृजेश यादव, संतोष उपाध्याय, दीपक जायसवाल, नौसाद अहमद आदि ने सक्रिय योगदान दिया।

संवाददाता बरहज/देवरिया…

parveen journalist

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

51 minutes ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

53 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

59 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago