एसडीएम ने दूरसंचार प्रबंधक को पत्र जारी कर नेटवर्क समस्या बहाल किये जाने की मांग की

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बीएसएनएल नेटवर्क सेवा बदहाल होने से शासकीय कार्य मे बाधा उतपन्न हो रही है। महाप्रबंधक को पत्र लिखकर एसडीएम राकेश कुमार मौर्य ने नेटवर्क सेवा में सुधार लाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्य ने प्रबंधक दूरसंचार को पत्र निर्गत कर बताया कि तहसील क्षेत्र में खराब बीएसएनएल नेटवर्क के कारण शासकीय कार्यों में बाधा उतपन्न हो रही है। उन्होंने कहा है कि सीयूजी नंबर में बीएसएनएल के सिमकार्ड लगे है जिससे नेटवर्क खराब होने के कारण जनसामान्य,जनप्रतिनिधियों और अंतर विभागीय अधिकारियों से संपर्क स्थापित होने में समस्या उतपन्न होने के साथ साथ शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे है।उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम के कारण क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाएं हो रही है,समय से सूचनाओं का आदान प्रदान करने के साथ उच्चाधिकारियों से संपर्क करने में कठिनाई हो रही है।श्री मौर्य ने बताया कि शासकीय कार्यों में गेंहू खरीद सत्यापन, उचित दर विक्रेताओ के बिल, मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के प्रकरण में सीयूजी नंबर पर ओटीपी के सत्यापन का कार्य खराब नेटवर्क के कारण नहीं हो पा रहा है।उपजिलाधिकारी के अनुसार नेटवर्क बदहाली को लेकर पूर्व में भी सम्पर्क स्थापित किया गया लेकिन सुधार नही हो सका।ऐसे में नेटवर्क खराबी की समस्या का त्वरित निदान नितांत आवश्यक है।

Karan Pandey

Recent Posts

गोवंश आश्रय स्थल में मिली गंभीर लापरवाही, सीडीओ ने जताई नाराजगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…

1 hour ago

1965 युद्ध के शहीद हवा सिंह लांबा की स्मृति में रक्तदान शिविर, 86 युवाओं ने किया रक्तदान

झज्जर (राष्ट्र की परम्परा)। वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली में 1965 भारत-पाक…

1 hour ago

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

3 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

6 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

6 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

7 hours ago