साइंस एग्जीबिशन में बच्चों ने दिखायी वैज्ञानिक हुनर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां बाजार स्थित आरपी आईसी स्कूल में आयोजित साइंस एग्जीबिशन कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने अपने वैज्ञानिक हुनर का प्रदर्शन किया। आरपी आईसी स्कूल में आयोजित साइंस एग्जीबिशन में बच्चो ने विभिन्न प्रोजेक्ट प्रस्तुत किये, जिनमे खेती मे दवाओं व खाद को खेतों में छिड़काव के लिए विशेष कृषि यंत्र आकर्षण का केंद्र रहा। अन्य प्रोजेक्ट सिलेंडर सेफ्टी सिस्टम जिसमें आग और धुआं फैलने पर अपने आप सिलेंडर बंद हो जाएगा पानी से आग बुझा दी जाएगी, प्लांटेबल सीड पेपर यानी कि ऐसा पेपर जिसे जमीन पर फेक दे तो वह पौधे का रूप ले लेगा।रक्त जांच का विशेष कैंप,एंटी फायर रोबोट, रोड सेफ्टी सिस्टम, सोलर पैनल जो सूरज की रोशनी की तरफ अपने आप घूम जाया करे। पेट्रोल चोरी से बचाने वाला सिस्टम, एंबुलेंस को निकलने हेतु खुद पास देने वाला सिस्टम, ऐसा ब्लैंकेट और शाल जो ठंड में शरीर को गर्म करे। घर पर किसी के न होने पर गैस लीक होने की अवस्था में अपने आप फोन कॉल का चले जाने का सिस्टम।अंडे के छिलके और सोयाबीन के मिश्रण से बने विटामिन के कैप्सूल, डीएनए निकालना, प्लास्टिक से फ्यूल बनाना, स्मार्ट सैंडल, गर्ल्स सेफ्टी सिस्टम, पॉल्यूशन के धुएं से स्याही बनाना, गाड़ी चलते समय नीद लगने पर अलार्म बजने की सुविधा, अंधे व्यक्तियों की मदद हेतु विशेष चश्मा, कई प्रकार के सेफ्टी सिस्टम, बिजली के पोल हेतु बनाया गया।सेफ्टी सिस्टम, स्मार्ट सिटी तथा आयुर्वेद से बनाई गई दवाओं का प्रोजेक्ट तथा विशेष ट्रेन सुविधाओं का प्रोजेक्ट इस “उड़ान” साइंस एग्जिबिशन का आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यार्थियों ने स्कैच, पेंटिंग तथा कैनवास पेंटिंग को टेक्चर आर्ट सहित सैकड़ों मॉडल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा देख उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र गौतम व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज सिंह ने तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक डॉ पंकज तिवारी ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस दौरान अवधेश चौबे,ओ ए जोसफ,अमित अंजन, शुभ्रा जायसवाल,विवेक चौरसिया,धीरज तिवारी,देवेंद्र शुक्ला सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

8 minutes ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

22 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

56 minutes ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

5 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

18 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

22 hours ago