एसडीएम ने किया रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद/प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद शैलेश कुमार दुबे ने विगत रात्रि खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के निकट स्थित शेल्टर होम का तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता के साथ औचक निरीक्षण किया। शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा 50 बेड शेल्टर होम के प्रत्येक कमरे में साफ सफाई, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, शौचालय की सफाई आदि की स्थिति को देखा।
उन्होंने शेल्टर होम की केयर टेकर जयश्री शुक्ला से शेल्टर होम के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कीl शैलेश दुबे द्वारा निरीक्षण पंजिका का भी अवलोकन किया केयरटेकर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 15 व्यक्ति रात्रि निवास कर रहे हैं जिसमें से अधिकतर बिहार के रहने वाले हैं और परीक्षा हेतु खलीलाबाद में रुके हुए हैं। उप जिलाधिकारी द्वारा रुके हुए व्यक्तियों से बातचीत करते हुए उन को दी गई सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। केयर टेकर के अनुरोध पर उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल एक सफाई कर्मचारी की तैनाती की गई।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित नगर पालिका खलीलाबाद के कर्मचारी उमेश कुमार चौधरी तथा क्षेत्रीय लेखपाल यदुनाथ त्रिपाठी को उप जिलाधिकारी द्वारा शेल्टर होम के गेट पर सभी अधिकारियों के नाम तथा मोबाइल नंबर की फ्लेक्सी बैनर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी द्वारा बंजरिया स्थित रैन बसेरा का भी औचक निरीक्षण किया। रैन बसेरा की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था तथा शौचालय में सफाई का अवलोकन किया, शौचालय में गंदगी पाए जाने पर उनके द्वारा तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों को सफाई हेतु निर्देशित किया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

“जीवन की नई सीख के साथ लौटे हरीश रावत — मेरठ में बड़ा सड़क हादसा, ईश्वर की कृपा से सुरक्षित”

“ईश्वर की कृपा से बची ज़िंदगी: मेरठ में सड़क हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत…

14 minutes ago

19 अक्टूबर: प्रतिभा, साहस और प्रेरणा का दिन

भारतीय समाज और संस्कृति में 19 अक्टूबर के योगदान 19 अक्टूबर का दिन इतिहास में…

36 minutes ago

“क़िले से कैंपस और कॉकपिट तक: 19 अक्टूबर के दिन में दर्ज छह ऐतिहासिक मोड़”

19 अक्टूबर का दिन विभिन्न युगों और संस्कृतियों में अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह रहा…

1 hour ago

देवरिया में क्षेत्रीय किसान मेला: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन, आधुनिक तकनीकों से किसानों को कराया गया अवगत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय रवीन्द्र किशोर शाही (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जनसंघ एवं पूर्व मंत्री)…

1 hour ago

🪔 दीपों के पर्व से पहले मऊ पुलिस सतर्क, जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा—शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) धनतेरस और दीपावली जैसे प्रकाश और उल्लास के त्योहारों को शांतिपूर्ण…

1 hour ago

स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु 15 दिवसीय मेला का हुआ समापन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उ०प्र० ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का आयोजन शासन के निर्देशानुसार दिनांक…

1 hour ago