बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में तैनात उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह द्वारा कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए जिलाधिकारी से आठ दिन की छुट्टी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने अपनी स्थिति का उल्लेख किया है।
आवेदन में एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने लिखा है कि पालतू कुत्ते ने उनके दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे हाथों में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन घाव से खून बहना अब तक बंद नहीं हो रहा है और दर्द भी बना हुआ है।
उन्होंने पत्र में बताया कि चोट के कारण हाथों से सामान्य कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए किसी अच्छे संस्थान या विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दी है।
इसी कारण उन्होंने 6 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक उपचार के लिए अवकाश देने और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि हाथों में चोट होने के कारण वह हस्ताक्षर करने में असमर्थ हैं, इसलिए आवेदन पर अंगूठे का निशान लगा रहे हैं।
मिल रही सूचना के अनुसार जिलाधिकारी ने आठ दिन के अवकाश स्वीकृत कर लिया है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष- नवनीत मिश्र नारी शक्ति है, सम्मान है।नारी गौरव है, अभिमान…
मनुष्य के जीवन में अहंकार एक ऐसा सूक्ष्म विष है जो धीरे-धीरे उसकी विवेकशीलता, संवेदनशीलता…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध लकड़ी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमास के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन में होमगार्ड स्वयंसेवक जीत राम के सेवानिवृत्त होने…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कस्बा गढ़िया रंगीन में शनिवार दोपहर सड़क पार कर…