कलश यात्रा के साथ मधुमास महोत्सव व श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमास के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अनोखा माहौल देखने को मिला। शनिवार 7 मार्च को देवढी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच श्रद्धालु सरयू तट (घाघरा) स्थित कालीचरण घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ जल भरकर कलश में स्थापित किया गया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः देवढी के लिए रवाना हुए।
मधुमास महोत्सव के अंतर्गत चंद्रेश्वर महादेव धाम, देवढी (प्राथमिक विद्यालय ज्ञान छपरा से जाने वाले चक मार्ग) पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 8 मार्च से 14 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
कथा का वाचन भागवत भास्कर कृष्ण चंद्र शास्त्री (वृंदावन) द्वारा किया जाएगा। पहली बार देवरिया की इस पावन धरती पर वे श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे।
इस आयोजन के मुख्य यजमान अक्षयबर मिश्रा हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष उग्रसेन सिंह, सचिव विवेकानंद मिश्रा, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, व्यवस्थापक मिंटू सिंह, महामंत्री संजय सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ भूपेंद्र सिंह, हरेराम सिंह सहित अनेक सदस्य और ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
कलश यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे सनातन परंपरा और क्षेत्र की आस्था का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गड्ढों में तब्दील सिसोटार की मुख्य सड़क से बढ़ी परेशानी, अब धरने की तैयारी

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसोटार की…

33 minutes ago

नक्शे से कश्मीर तक गरमाई सियासत, भारत ने कहा- संप्रभुता पर समझौता नहीं

यूएन के मानचित्र प्रस्ताव पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, कश्मीर को लेकर फिर तेज हुई कूटनीतिक तकरार…

40 minutes ago

स्कूल गिरा तो सामने आया ‘सरिया-ईंट’ का रहस्य, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

अनमोल की रिपोर्ट शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत बिक्रमपुर के प्राथमिक विद्यालय कोठा के…

3 hours ago

जातीय जनगणना पर नोएडा में बड़ा मंथन, ओबीसी हिस्सेदारी को लेकर उठी आवाज

नोएडा/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सामाजिक संगठन यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से नोएडा में…

3 hours ago

तेल से महंगाई तक: होर्मुज संकट का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका-ईरान सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नई रणनीति ने वैश्विक चिंता…

6 hours ago

होर्मुज पर ईरान की नई चाल, अमेरिका के सामने खड़ा किया ‘वर्जित क्षेत्र’; दुनिया की तेल सप्लाई पर खतरा

वॉशिंगटन/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच…

6 hours ago