अवैध शीशम की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में अवैध लकड़ी के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली। कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार चौराहा स्थित सड़कहिंयां पुल के पास पुलिस ने शीशम की अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ लिया। चालक लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, जिसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 53 FT 9979 सिद्धार्थनगर क्षेत्र से शीशम की लकड़ी लादकर कुशीनगर की ओर जा रहा था। शनिवार रात करीब आठ बजे जब ट्रक बागापार चौराहा स्थित सड़कहिंयां पुल के पास पहुंचा, तभी बागापार चौकी पर तैनात एसआई नितेश कुमार ने वाहन को रोककर उसकी जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने चालक से लकड़ी के परिवहन से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। कागजात न मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा और ट्रक को कब्जे में लेकर बागापार चौकी पर खड़ा करा दिया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम नीरज निवासी कोंहड़गड्डी, खड्डा जनपद कुशीनगर बताया। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया कि ट्रक में लदी लकड़ी का मालिक गोविंद चौहान बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लकड़ी कहां से काटी गई और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

घटना की सूचना मिलते ही पकड़ी रेंज के वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन दरोगा गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने ट्रक में लदी लकड़ी की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में लकड़ी शीशम की बताई जा रही है, हालांकि वन विभाग की टीम लकड़ी की मात्रा और उसके वैध या अवैध होने की पुष्टि करने में जुटी है।

इस दौरान मौके पर बागापार चौकी प्रभारी जटाशंकर सिंह, वन दरोगा हरिराम यादव, वन रक्षक अभिषेक बाजपेई सहित पुलिस और वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस ने ट्रक को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में लकड़ी अवैध पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

31 minutes ago

गड्ढों में तब्दील सिसोटार की मुख्य सड़क से बढ़ी परेशानी, अब धरने की तैयारी

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसोटार की…

1 hour ago

नक्शे से कश्मीर तक गरमाई सियासत, भारत ने कहा- संप्रभुता पर समझौता नहीं

यूएन के मानचित्र प्रस्ताव पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, कश्मीर को लेकर फिर तेज हुई कूटनीतिक तकरार…

1 hour ago

स्कूल गिरा तो सामने आया ‘सरिया-ईंट’ का रहस्य, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग

अनमोल की रिपोर्ट शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम पंचायत बिक्रमपुर के प्राथमिक विद्यालय कोठा के…

3 hours ago

जातीय जनगणना पर नोएडा में बड़ा मंथन, ओबीसी हिस्सेदारी को लेकर उठी आवाज

नोएडा/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सामाजिक संगठन यदुवंशी कल्याण ट्रस्ट के सौजन्य से नोएडा में…

4 hours ago

तेल से महंगाई तक: होर्मुज संकट का भारत और दुनिया पर क्या होगा असर?

अमेरिका-ईरान सैन्य तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नई रणनीति ने वैश्विक चिंता…

7 hours ago