प्रेक्षक व रिटर्निंग ऑफिसर ने पीठासीन डायरी, 17ए, 17सी व अन्य अभिलेखों की स्क्रूटनी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 62 संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शनिवार को सकुशल संपन्न होने के उपरांत रविवार को प्रेक्षक (सामान्य) जनक प्रसाद पाठक व रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर द्वारा एचआरपीजी कॉलेज में सभी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ के साथ राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं के समक्ष 62- संत कबीर नगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों खलीलाबाद, मेहदावल, धनघटा(अजा), खजनी एवं आलापुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के उपरांत पीठासीन डायरी, 17ए, 17सी सहित पीठासीन अधिकारी द्वारा जमा किए गए समस्त अभिलेखों की स्क्रूटनी/संवीक्षा की गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।
रिटर्निंग ऑफिसर/जिला मजिस्ट्रेट द्वारा पोल-डे दिनांक 25 मई 2024 के दिन पांचो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम एवं वीवी पैट को बदलने आदि से संबंधित मामलों में पीठासीन डायरी में उल्लिखित कारण आदि की स्क्रूटनी/संवीक्षा करते हुए संबंधित एआरओ से संबंधित मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी की पीठासीन डायरी का अवलोकन करते हुए कारण एवं उसके निस्तारण एवं निस्तारण की प्रक्रिया आदि की जानकारी ली गई।
स्क्रूटनी/संवीक्षा के दौरान मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी की पीठासीन डायरी सहित अन्य अभिलेखों में कोई त्रुटि नहीं पाई गई। जिसे स्क्रूटनी/संवीक्षा के दौरान प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं के समक्ष पढ़ा गया। पीठासीन डायरी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सकुशल रूप से संपन्न होने का उल्लेख है।
स्क्रूटनी/संवीक्षा के दौरान प्रेक्षक (सामान्य) एवं रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रत्याशी/अभिकर्ताओं से संतुष्टि का फीडबैक भी लिया गया। प्रत्याशी/अभिकर्ता पूर्ण रूप से संतुष्ट रहे।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नदीम अशरफ, भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता कमलेश प्रसाद, निर्दल प्रत्याशी रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश यादव, अभिकर्ता भाजपा मनोज यादव, बसपा अभिकर्ता मोहम्मद इरफान, एआरओ आलापुर विधानसभा क्षेत्र सदानंद सरोज, एआरओ खजनी विधानसभा क्षेत्र शुभम सिंह, एआरओ खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र शैलेश दुबे, एआरओ धनघटा विधानसभा क्षेत्र उत्कर्ष श्रीवास्तव, एआरओ मेहदावल विधानसभा क्षेत्र अरुण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार आलापुर, तहसीलदार खजनी, तहसीलदार खलीलाबाद, नायाब तहसीलदार मेहदावल, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, लाइज़न ऑफिसर सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

4 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

6 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

6 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

6 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

6 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

17 hours ago