बढ़ते स्क्रीन टाइम से किशोरों के स्वास्थ्य पर संकट, एम्स अध्ययन में बड़ा खुलासा; स्कूली पाठ्यक्रम में फिजियोथेरेपी जोड़ने की सिफारिश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते स्क्रीन टाइम ने किशोरों के स्वास्थ्य को नई चुनौती दी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के संयुक्त दो वर्षीय अध्ययन में पाया गया है कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों में मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

अध्ययन के चौंकाने वाले नतीजे

दिल्ली के दो निजी स्कूलों में 380 छात्रों पर रिसर्च की गई।

लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टैबलेट पर झुककर बैठने से बच्चों में पोस्चर विकार सामने आए।

आम शिकायतें – गर्दन और कंधे का दर्द, पीठ दर्द, हैमस्ट्रिंग की कठोरता, सपाट पैर और मांसपेशियों की जकड़न।

क्यों हो रही हैं दिक्कतें?

घंटों तक स्क्रीन पर झुककर बैठना

स्कूल में 6-7 घंटे लगातार बिना गतिविधि के बैठना

पारंपरिक आदतों से दूरी जैसे पालथी मारकर बैठना, फर्श पर खेलना, नंगे पैर चलना।

समाधान: फिजियोथेरेपी कोर्स में अनिवार्य

विशेषज्ञों का कहना है कि पारंपरिक शारीरिक गतिविधियां शरीर को लचीला रखती हैं। अध्ययन में समस्याग्रस्त छात्रों को 12 सप्ताह की फिजियोथेरेपी दी गई, जिसके बाद अगले 24 सप्ताह तक निगरानी की गई।

नतीजा – छात्रों में न केवल पोस्चर में सुधार देखा गया, बल्कि मांसपेशियों और हड्डियों की समस्याएं भी कम हुईं।

विशेषज्ञों की सिफारिश

स्कूली पाठ्यक्रम में फिजियोथेरेपी शामिल की जाए।खेल और गतिविधियों में बच्चों को सही प्रशिक्षण और चोट से बचाव सिखाया जाए।इससे किशोरों में मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य मजबूत होगा और भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

16 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

20 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

20 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

20 hours ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

20 hours ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

20 hours ago