दाह संस्कार से लाैट रही स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से टकराई, मची चीख-पुकार, चार लोग घायल

हादसे के बाद वाहन के उड़े परखच्चे

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा पर बीती रात साढ़े 11 बजे स्कॉर्पियो पहले से खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो चालक सहित चार लोग घायल हो गए, हादसे के समय यह सभी एक अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे।

घटना का कारण सामने से आ रहे दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में यह हादसा बताया जा रहा है। घटना के बाद लोगों ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रक और स्कॉर्पियो मालिक दोनों अपनी-अपनी गाड़ी लेकर चले गए।

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर ग्राम पंचायत के मौजा काजीपुर बस्ती निवासी और गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होकर दोहरीघाट से शनिवार की रात 11:15 बजे वापस आ रहे थे।

अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना घोसी रोड पर कैलेंडर तिराहा से थोड़ा पहले सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से बचने की कोशिश में वहीं पास में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के समीप पहले से खड़ी ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई। इस
टक्कर के चलते स्कॉर्पियो में सवार काजीपुर बस्ती गांव निवासी सुरजीत राय (52) सत्यवीर चौहान (55), संजय राम (50) और सुरेंद्र (55) घायल हो गए। सत्यवीर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दुर्घटना की सूचना पर घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लेकर चले गए। पूर्व ग्राम प्रधान सुरजीत राय को मामूली चोटे लगी है। अन्य घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना स्कॉर्पियो मालिक और ट्रक चालक अपनी गाड़ी लेकर चले गए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

37 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago