पूर्व प्रधान पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे वांछित चोरी से सम्बन्धित अपराधियो के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेशदत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने मुखबिर की सुचना के आधार पर एक दिन पहले देवकली विशुनपुर में काशीदास बाबा की पूजा के प्रसाद वितरण के दौरान गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश राय पर तमंचे से जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुखुन्दवा देवकली विशुनपुर मोड पर जो देवकली विशुनपुर गाँव की तरफ जाने वाली सडक पर स्थित एक ट्यूबेल के पास कही जाने के फिराक में खड़ा था । पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली तो उसने अपना नाम दिव्यांश उर्फ आशीष राय पुत्र कृष्णानन्द राय निवासी ग्राम देवकली विशुनपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र लगभग 22 वर्ष बताया । गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के दोनो पैर के अगुठे व अंगुली में पट्टी बंधी हुई थी । तलाशी के दौरान युवक के पैंट मे एक अदद देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने खोलकर देखा तो उसमे एक अदद खोखा कारतुस फंसा हुआ था । पकडे गये युवक ने बताया की वही तंमचा है जिससे मैने एक दिन पहले पूर्व प्रधान रमेश राय पुत्र अनन्त देव राय निवासी देवकली विशुनपुर को गोली मारा था । पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

35 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago