Categories: Uncategorized

ठंढ के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 29 तक बंद रहेंगे स्कूल

लखनऊ( राष्ट्र की परम्परा ) उत्तर प्रदेश मे पड़ रही कड़ाके की ठंढ को देखते हुए छह जिलों में डीएम ने आठवीं, तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
बरेली, अलीगढ़ और पीलीभीत में 28 दिसम्बर तक स्कूल बंद रहेंगे। 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। शाहजहांपुर में 30 दिसंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा । मेरठ की बात करें तो यहां डीएम ने 27 दिसम्बर से एक जनवरी तक कक्षा एक से 12वीं तक के, सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
डीएम के आदेश के अनुसार प्री बोर्ड, प्रयोगात्मक परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। इसके अलावा कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का समय बदला गया है,ये कक्षाएं अब 10 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी। बता दें कि रविवार को बदायूं और बिजनौर में डीएम ने 26 से 28 दिसम्बर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। 29 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
कड़ाके की सर्दी के चलते बरेली डीएम के निर्देश पर, आठवीं तक के सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त, हिंदी / अंग्रेजी माध्यम से मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड आदि के स्कूलों को 28 दिसम्बर तक बंद कर दिया गया है। 29 दिसम्बर को गुरु गोविंद सिंह जयंती की, सभी कक्षाओं के लिए छुट्टी रहेगी। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने कक्षा नौ से बारहवीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से तीन बजे तक करने का निर्देश दिया है। उधर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में 30 दिसम्बर से, सात जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। विश्वविद्यालय परिसर और सम्बन्धित महाविद्यालयों में आवश्यकता अनुसार आवश्यक गतिविधि यथावत चलती रहेंगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

9 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

21 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

21 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

21 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

21 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

21 hours ago