मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया

महराजगंज/रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलेथू में वार्षिक प्रगति-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गयाl
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डॉ० शशिकांत शर्मा, संयुक्त प्रबंधिका डॉ०रश्मि शर्मा ने न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला के प्रधानाचार्य एस०एल० प्रजापति तथा न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू के प्रधानाचार्य राजीव सिंह, उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव एवं अतिथियों के साथ मां सरस्वती का पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके कियाl तत्पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह एवं उप प्रधानाचार्या द्वारा विद्यालय प्रबंधक एवं सह प्रबंधिका व अन्य शाखाओं के प्रधानाचार्यो एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गयाl
विद्यालय प्रधानाचार्य ने आगत सभी गणमान्य जन व अतिथियों का स्वागत कियाl
कार्यक्रम में बच्चो द्वारा स्वागत गीत के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी प्रस्तुति दी गईl जिसने अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
इस दौरान विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य राजीव सिंह, तारकेश्वर सिंह तथा उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसी श्रंखला में जूनियर वर्ग के रैंकर्स कक्षा 6 से प्रथम स्थान पर सृष्टि जायसवाल, द्वितीय स्थान पर पियूष शर्मा, तृतीय स्थान पर श्रुति मिश्रा, कक्षा 7 से प्रथम स्थान राजवीर सिंह, द्वितीय स्थान दिशा जैन, तृतीय स्थान आयुष गौतम, कक्षा 8 से प्रथम स्थान पलक मौर्य, द्वितीय प्रांजुल वाजपेई, तृतीय नैमिष पटेल को प्रधानाचार्य तारकेश्वर सिंह और राजीव सिंह द्वारा उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गयाl
विद्यालय के प्रबंधक डॉ० शशिकांत शर्मा द्वारा स्कूल की टॉपर जान्हवी मिश्रा की घोषणा करते हुए सम्मानित किया गया व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और कहा कि अभिभावकों के सहयोग व छात्र-छात्राओं के परिश्रम और विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल बच्चों की शानदार प्रस्तुति में झलक रही हैl उन्होंने कहा कि सभी बच्चों में समान प्रतिभा होती है और बच्चों की प्रतिभा को परखना ही एक शिक्षक का कार्य होता हैl
संस्थापक ने कहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम विगत वर्षों से उत्कृष्ट रहा हैl आज हमारे बच्चे बोर्ड परीक्षाओं की वरीयता सूची में अपना नाम दर्ज कराने में सफल होते रहे हैं, साथ ही यहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में अपना योगदान देकर विद्यालय तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं व कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

30 minutes ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

36 minutes ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

42 minutes ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

5 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

8 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

10 hours ago