बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र पलिया गांव में, श्रीप्रकाश पाल के आवास पर नेकी का घर, प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नेकी का घर, प्रयास सामाजिक संगठन के प्रदेश प्रभारी कटेश्वर प्रसाद राजभर, जिला प्रभारी दुर्गा सिंह व बरहज अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह में प्रयास संगठन सामाजिक संगठन के प्रदेश प्रभारी कटेश्वर प्रसाद राजभर ने बताया कि, जो लोग समाज से वंचित हैं, शोषित हैं, और उन्हें समाज में खुले आसमान में भूखा सोना पड़ता है, ऐसे लोगों को ढूंढ कर हमारा संगठन द्वारा उनको राशन , वस्त्र आदि उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे लोग भी अपना त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें। ऐसे लोगों को यह महसूस ना होने पाए कि आज मेरे पास कुछ नही है।इस प्रकार हमारा संगठन प्रत्येक गरीब परिवार के को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता है, जिससे कि उनके बच्चे मिष्ठान, अबीर गुलाल, से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि हम लोगों का निरंतर प्रयास हैं,जो वंचित है उनके लिए हम चिंतित हैं।
बरहज अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाल ने बताया कि,होली का त्योहार समाजिक समरसता व भाई चारे के त्योहार हैं।इस त्यौहार पर प्रयास समाजिक संगठन हर गरीब असहाय लोगो को ढूढ़ कर उनकी जरूरत की वस्तुओ को उपलब्ध कराता है। उन्होंने होली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए,कहा कि इस अवसर पर हम सभी लोगो को ध्यान रखना होगा कि कोई भी व्यक्ति या बच्चा रंगों , अबीर गुलाल व खाने की चीजों से वंचित न रहे।
दुर्गा सिंह प्रभारी देवरिया ने बताया कि हम लोगों का होली पर यही प्रयास हैं कि गरीब से गरीब परिवार भी अच्छे से होली का त्योहार मनाए। होली के पावन पर्व हम सभी देशवासियों आशा करते हैं कि, हम अपने सभी देशवासियों के साथ रंग बिरंगी होली मनाए और जिन परिवारो में किसी वस्तु की आवश्यकता हो उसे प्रयास सामाजिक संगठन, नेकी का घर पूरा करता है, क्योंकि पूरा भारत मेरा परिवार है।
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति: लोहिया संस्थान बनेगा 1010 बेड का सुपर स्पेशलिटी सेंटर प्रयागराज SRN…
वैश्विक तनाव, कच्चे तेल और शेयर बाजारों में उथल-पुथल: निवेशकों की बढ़ती धड़कनों के बीच…
पेपर लीक और परीक्षा माफिया के दौर में सीबीएसई की नई व्यवस्था क्यों बनी छात्रों…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)तहसील रुद्रपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा ) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने शनिवार…
90 शिकायतों में 8 का मौके पर निस्तारण, मिड डे मील में केवल खिचड़ी परोसने…