बांग्लादेश आम चुनाव 2026: BNP की ऐतिहासिक जीत, तारिक रहमान बन सकते हैं अगले प्रधानमंत्री

ढाका (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बांग्लादेश आम चुनाव 2026 के नतीजों ने दक्षिण एशिया की राजनीति में हलचल मचा दी है। करीब 18 महीने पहले जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से बाहर हुई शेख हसीना के युग के बाद यह पहला आम चुनाव था। गुरुवार 12 फरवरी 2026 को हुए मतदान के बाद सामने आए रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार बढ़त बनाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
299 सीटों वाली जातीय संसद में BNP गठबंधन 181 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं कभी सहयोगी रही जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 61 सीटों से संतोष करना पड़ा है। निर्दलीय व अन्य छोटे दलों को लगभग 6 सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें – जन्म तारीख से जानें आज का पूरा हाल

चुनाव आयोग की औपचारिक घोषणा बाकी
हालांकि रुझान स्पष्ट रूप से BNP की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश चुनाव आयोग की ओर से अंतिम नतीजों की औपचारिक घोषणा अभी शेष है। आयोग के अनुसार कई सीटों पर डेटा प्रोसेसिंग जारी है और जल्द ही फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – सरोजिनी नायडू से वरुण भाटी तक: 13 फरवरी को जन्मे प्रेरणास्रोत

अवामी लीग के बिना हुआ चुनाव
यह चुनाव BNP और जमात-ए-इस्लामी के बीच सीधी टक्कर माना जा रहा है। अवामी लीग पर प्रतिबंध के चलते वह चुनावी मैदान से बाहर रही। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद पिछले 18 महीनों से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार देश का प्रशासन संभाल रही थी।
इस चुनाव के साथ ‘जुलाई नेशनल चार्टर’ के तहत 84-सूत्रीय सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया गया, जिसे लोकतांत्रिक बदलाव की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – किलाबंदी अभियान में 424 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

कौन हैं तारिक रहमान
BNP ने पहले ही संकेत दे दिया था कि जीत की स्थिति में तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
17 साल के निर्वासन के बाद हाल ही में लंदन से बांग्लादेश लौटे।
पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं और पार्टी की कमान संभाल चुके हैं।
बोगुरा-6 सीट से भारी अंतर से जीत दर्ज की
जीत के बावजूद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और दिवंगत मां की स्मृति में दुआ करने की अपील की।

ये भी पढ़ें – रजत जयंती समारोह में शिक्षा और संगीत का अद्भुत संगम, छाया उत्सव का रंग

एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत
बांग्लादेश आम चुनाव 2026 को ‘दो बेगमों की राजनीति’ के अंत के रूप में देखा जा रहा है। खालिदा जिया के निधन और अवामी लीग के प्रतिबंध के बाद देश अब एक नए राजनीतिक अध्याय में प्रवेश कर रहा है। BNP की जीत न सिर्फ सत्ता परिवर्तन है, बल्कि बांग्लादेश की राजनीति की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक मोड़ भी मानी जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

35 minutes ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

2 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

3 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

3 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

19 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

19 hours ago