मुंगराबादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)l सिटी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्लास्टिक से होने वाले नुकसान को लेकर बच्चो में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्लास्टिक,पॉलीथिन का प्रयोग न करने और कराने की बच्चों ने शपथ दिलाई गई साथ ही उसके दुष्परिणामों के प्रति बच्चों ने अभिभावकों को जागरूक किया गया।विद्यालय के बच्चों द्वारा दुकानदारों से प्लास्टिक बैग व थैलें न मांगने, पुनः उपयोग में लाई जा सकने वाले काकरी का उपयोग करने और कराने पर बल दिया गया।सिंगल प्लास्टिक का बहिष्कार करने,प्राकृतिक संसाधनों नदी, तालाब, झील और समुद्र आदि में प्लास्टिक सहित कचरे न
फेंकने,धर्म,विद्यालय ,कार्यस्थल पर किसी उत्सव कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक के बर्तनों का बहिष्कार करने तथा सप्ताह में एक दिन 10 लोगों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की बच्चो को शपथ दिलाई गई।विद्यालय के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने बच्चों व उनके अभिभावकों से अपील की गई कि वे पॉलिथीन समेत किसी भी प्रकार के प्लास्टिक का प्रयोग ना करें इसकी बजाय कपड़े या जूट की थैलों के इस्तेमाल की आदत अपने जीवन में डालें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा,शिव चंद तिवारी,रंजीत गुप्ता, नीरज मिश्रा, सारिबा, मधु, सुमन, रेनू , किरण, कंचन, अभिषेक, जगत , सुष्मिता, प्रिया व शालिनी आदि लोग मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…