ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र भलुअनी के ग्राम परसिया भीखम निवासी चंदन राजभर की 2 वर्षीय पुत्री कृति शुक्रवार की सुबह अपने दरवाजे के पास खेल रही थी, तभी धान कूटने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मृत्यु हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार परसिया भीखम निवासी चंदन राजभर की मासूम बच्ची कृति अपने दरवाजे पर खेल रही थी तभी गाँव मे धान कूटने आया ट्रैक्टर बच्ची की ऊपर चढ़ गया जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गईl आनन फानन में परिजनों द्वारा कृति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गयाl जहाँ पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक भलुअनी बृजेश मिश्रा ने बताया जानकारी मिली है मेरे द्वारा घटना की जांच के लिए आरक्षी भेजा गया था लेकिन तब तक वे लोग प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लेकर चले गए जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज के चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दियाl जिसका पंचनामा बरहज थाने पर कराया जा रहा हैl
इस संबंध में पूछे जाने बरहज थाना में तैनात उप निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि पंचनामा कराया जा रहा है ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago