आईजीआरएस में उलटबांसी: सूचना मांगने वाले पर ही आरोप, रिपोर्ट में बना दिया आरोपी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।ग्राम पंचायत निजामाबाद के एक युवक द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी अब विवादों में घिर गई है। एक वर्ष तक सूचना न मिलने पर युवक ने ऑनलाइन आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि निस्तारण रिपोर्ट में शिकायतकर्ता को ही आरोपी बना दिया गया।ग्रामीण क्षेत्र सलेमपुर ब्लॉक के निजामाबाद निवासी आमिर खान पुत्र नियाजुद्दीन ने ग्राम सचिव से सूचना मांगने के लिए कई बार पत्र लिखे, परंतु कोई जवाब नहीं मिला। अंततः उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कर दी। कुछ ही दिनों में मामला “निस्तारित” दिखा दिया गया। रिपोर्ट में न केवल यह लिखा गया कि आमिर खान ने कोई सूचना कभी मांगी ही नहीं, बल्कि उन पर ग्रामीणों को भड़काने और धन उगाही जैसे गंभीर आरोप लगा दिए गए।पत्र के अनुसार, यह रिपोर्ट सहायक विकास अधिकारी (सलेमपुर-देवरिया) द्वारा जिला पंचायतराज अधिकारी देवरिया को भेजी गई थी, जिसमें लिखा गया है कि आमिर खान ने अब तक कोई सूचना नहीं मांगी और वे ग्राम पंचायत में भ्रम फैलाकर योजनाओं में बाधा डाल रहे हैं। यही रिपोर्ट आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण का आधार बना दी गई।उधर, शिकायतकर्ता आमिर खान ने इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि उन्होंने एक वर्ष से लगातार सूचना मांगी है, जिसका स्पष्ट प्रमाण उनके पास मौजूद है। आमिर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वयं सहायक विकास अधिकारी कार्यालय कर्मियों से सूचना तैयार करने की बात कह रहे हैं। यह वीडियो इस बात की पुष्टि करता है कि सूचना वास्तव में मांगी गई थी।आमिर खान का कहना है कि ऐसे फर्जी निस्तारण से न केवल सूचना के अधिकार का उल्लंघन हुआ है, बल्कि सरकारी पोर्टल की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न उठता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि निस्तारण रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी साधारण व्यक्ति की वैध शिकायत को उलटा उसी पर दोष मढ़कर बंद किया जाने लगे, तो आम जनता का शासन-प्रशासन पर भरोसा कमजोर पड़ जाएगा।

“क्रॉफर्ड मार्केट की रात में आग का कहर: चमकते सपनों के बीच उठी लपटों की आह”

rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

7 hours ago