स्कूल के बाउंड्री की फाइल ओके,कार्यनदारद

उरुवा ब्लाक के राउतपार ग्राम पंचायत का हाल दयनीय

महिला प्रधान की हाल दयनीय बिचौलिया काटता है मलाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सरकार द्वारा बार – बार परिषदीय विद्यालयों मे कायाकल्प के तहत टाइल्स, शौचालय, रसोईघर बिकलांग शौचालय समेत बाउंड्री वाल का कार्य ग्राम प्रधान द्वारा पूर्ण किया जाना है। क्षेत्र मे कहीं तो कार्य हो रहे है और कहीं पर कार्य नहीं हो रहे है। ऐसे मे राउतपार ग्राम सभा के प्रा वि कोनी व उच्च प्रा वि राउतपार कोनी खुर्द मे टाइल्स, शौचालय व बाउंड्री वाल का कार्य प्रधान व बिचौलिए के बीच रस्सा कस्सी होने से शुरू नहीं हो पा रहा है। ज़ब कि राउतपार कोनी खुर्द मे बाउंड्री की फ़ाइल ओ के हो चुकी है बल्कि आई डी भी निकल चुकी है फिर भी कार्य कराने की प्रक्रिया सन्नाटे के साये मे पड़ी है।
मालूम हो राउतपार ग्राम सभा की जनता, ग्राम प्रधान शारदा के अंनोन रहने तथा एक करोड़पति समाज सेवक के इशारे पर हाँ मे हाँ मिलाने मे प्रधान रह जाती है। गाँव के कार्य करोड़पति समाज सेवक के इशारे से डगरता है। प्रधान पति व पुत्र भी कुछ कराने के योग्य नहीं है। जिसके नाते कायाकल्प योजना की हसीं उड़ाने मे महिला प्रधान सर्वश्रेठ मानी जा रही है। अब तक के हुए कार्यों के भुगतान व कार्य के बाबत भी अनभिज्ञ है। सूत्रों की माने तो राउतपार कोनी खुर्द की बाउंड्री हेतु बी डी ओ व सचिव सदानंद तथा जे. ई. द्वारा बाउंड्री की फ़ाइल स्वीकृत कर दी गयी है, यहां तक की आई डी भी निकल गयी है। लेकिन सच तो यह है की ग्राम सभा मे क्या होना है उससे महिला प्रधान कोसो दूर है। सूत्र बताते है कि महिला प्रधान व उसके पति तथा पुत्र के पास कार्य कराने हेतु धन उपलब्ध नहीं है कि सीमेंट बालू सरिया लेबर को देकर कार्य शुरू कराये। ऐसे मे तो टेंडर हो जाय तो कार्य पूर्ण हो सकेगा। इस बाबत ए डी ओ पंचायत विनोद से दूरभाष से हुई वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कार्य जल्द ही शुरू हो जायेगा। उसी बाबत प्रधान शारदा से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि आज अपने पुत्र अनरदीप से बात करब कि स्कूलिया के बाउंड्री कैसे होइ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago