विद्यालय बना ठगी का अड्डा, नियुक्ति के नाम पर लूटी गई मेहनत की कमाई

फर्जी नियुक्ति घोटाले से मचा हड़कंप: बीस अभ्यर्थियों से करोड़ों की ठगी, एक गिरफ्तार, 16 पर मुकदमा दर्ज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा में शिक्षा के नाम पर भरोसे की डोर को तोड़ने वाला सनसनीखेज फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां दो प्रबंधकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी अनुमोदन पत्र और नियुक्ति लेटर जारी कर बीस अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये की उगाही की गई। इस गंभीर घोटाले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें –🌞 “रविवार का पंचांग: जानें आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और यात्रा दिशा”

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय लूटईपुर(बहुआरा) और कन्या जूनियर हाईस्कूल लालगंज के जिम्मेदारों ने शिक्षण पदों पर नियुक्ति के नाम पर बेरोजगार अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूली। उन्हें बदले में जाली अनुमोदन और नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। जब अभ्यर्थी विद्यालय पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम पर कोई वैध नियुक्ति नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें –कौन-सी राशि के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान!

धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ितों ने रुपये लौटाने की मांग की, लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अमरनाथ साह निवासी नशीरपुर (थाना नगरा) ने पूरे प्रकरण की शिकायत दोकटी थाने में दर्ज कराई। मामले की जांच सीओ बैरिया फहीम कुरैशी ने की और रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक बलिया को सौंपी।

एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने विद्यालय के अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी, प्रबंधिका रमा तिवारी, प्रधानाध्यापक अजय कुमार यादव सहित कुल 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 241/2025 दर्ज किया है। इन पर भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज जारी करने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें –थाना समाधान दिवस मे सुनी गयी फरियाद

शनिवार को पुलिस टीम—उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया, कांस्टेबल रंजीत यादव और महेंद्र पटेल—ने मुखबिर की सूचना पर हृदयपुर ढाला से मुख्य आरोपी रूपेश कुमार तिवारी पुत्र बसंत तिवारी निवासी बहुआरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने कहा, “शिक्षा के नाम पर विश्वास तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। जांच पूरी पारदर्शिता से की जा रही है।”

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

7 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

9 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

10 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

10 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

10 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

11 hours ago