विजयादशमी पर हिमाचल में करोड़ों की योजनाएं शुरू, PM मोदी ने कहा ये है स्वास्थ्य और शिक्षा का दुगुना सौगात

विजयादशमी के दिन पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश को एक नहीं बल्कि कई योजनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।  बिलासपुर में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। जयराम ठाकुर ने कहा पहले एम्स का मतलब दिल्ली जाना होता था। लेकिन पीएम मोदी ने हिमाचल की जनता का दर्द समझा और एम्स को बिलासपुर ले आए। यह हमें हमेशा याद दिलाएगा कि किसके नेतृत्व ने हमें ताकत दी। बिलासपुर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा विजयादशमी के अवसर पर आज उद्घाटन की गई विकास परियोजनाएं ‘पंच प्राण’ का पालन करके एक विकसित भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आज बिलासपुर को शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं का दोहरा उपहार मिला है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा  पिछले 8 वर्षों में, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि विकास का लाभ देश के सुदूर हिस्सों तक पहुंचे। एम्स बिलासपुर न केवल हिमाचल में सस्ती स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच बढ़ाएगा बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है और इसे ‘ग्रीन एम्स’ के रूप में जाना जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि  एक अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्र जिसे हमें हिमाचल में बढ़ावा देने की आवश्यकता है, वह है चिकित्सा पर्यटन। जब दुनिया भर से लोग भारत आते हैं, तो उन्हें विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं और सुंदर और स्वस्थ वातावरण के साथ समग्र चिकित्सा के लिए हिमाचल आना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय, एक आईआईटी, एक आईआईएम है और अब एम्स बिलासपुर हिमाचल के गौरव को बढ़ाएगा। हिमाचल प्रदेश में विकसित किया जा रहा बल्क ड्रग्स पार्क भारत में सस्ती दवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण होगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

7 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

18 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

28 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

54 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

59 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

1 hour ago