आई. आई. टी. में करेंगे योग विज्ञान पर शोध सत्यम तिवारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगर के मूल निवासी कवि रमेश तिवारी अनजान के सबसे छोटे पुत्र सत्यम तिवारी का चयन आई. आई. टी. मंडी के अत्याधुनिक केंद्र ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम एंड मेंटल हेल्थ एप्लीकेशन सेंटर’ में पी. एच. डी. पाठ्यक्रम में हाल ही में हुआ है, वे वहां योग विषय से चयनित होने वाले सर्वप्रथम शोधार्थी हैं।
सत्यम योग सर्टिफिकेशन बोर्ड आयुष मंत्रालय से प्रमाणित योग चिकित्सक हैं एवं हाल ही में फरवरी माह में योग विज्ञान मे जे.आर.एफ. एवं राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण किया था।
सत्यम ने योग विज्ञान विषय में ही अपनी यू. जी. (गोल्ड मेडल) एवं पी. जी. आयुष मंत्रालय भारत सरकार के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान दिल्ली से पूर्ण किया है।
सत्यम योग विशेषज्ञ के रूप में दूरदर्शन के व्यास चैनल एवं सीईसी यूजीसी, आकाशवाणी एफ एम रेनबो इत्यादि चैनलों पर योग विषय से जुड़े अनेक तथ्यों पर समय-समय पर व्याख्यान देते रहें हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार की अनूठी पहल ‘दिल्ली की योगशाला’ को स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसके तहत आज दिल्ली में कोई भी व्यक्ति निःशुल्क रूप से योग-अभ्यास सीख सकता है।
सत्यम का स्वप्न योग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के द्वारा जनमानस के मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना हैं, भारतीय ज्ञान को वैज्ञानिक रूप से युवाओं के मध्य प्रचलित करना एवं विश्वस्तरीय शोध कर भारतीय ज्ञान का परचम पूरे विश्व में फहराने का है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 minutes ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

18 minutes ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

20 minutes ago

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

55 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

1 hour ago