दैवीय आपदा की धनराशि में घोटाला, मुकदमा दर्ज

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। डीएम पवन अग्रवाल को गुरुवार, 29 अगस्त 2024 को जनता दर्शन के दौरान जन्नतुननिशा पत्नी राजू निवासी ग्राम बनकट बिलारिया तहसील उतरौला थाना रेहरा बाजार द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया।

जन्नतुननिशा पत्नी राजू निवासी ग्राम कालू बनकट (बिलरिया) थाना रेहरा बाजार तहसील उतरौला जनपद बलरामपुर की चार पुत्रियों की मृत्यु दिनांक 18 जून 2024 को कुवानो नदी में डूबकर हो जाने के कारण दैवी आपदा के अन्तर्गत प्रार्थिनी के खाता सं0 2760000101101401 पंजाब नेश्नल बैंक, शाखा मेहाली रेहरा में 16 लाख रुपए दिनांक 16.07.2024 को प्रेषित किये गये थे । जिनमें से 6 लाख रूपये ग्राम प्रधान कालू बनकट जाबिर अली पुत्र साबिर अली द्वारा धोखाधड़ी करके अधिकारियों के नाम पर निकाल कर हड़प लेने का आरोप लगाया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएम द्वारा एसडीएम उतरौला को तत्काल जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया गया।

उप जिलाधिकारी द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में ग्राम प्रधान जाबिर पुत्र साबिर द्वारा प्रार्थिनी जन्नतुननिशा पत्नी राजू से कुटचारित ढंग से अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर दैवीय आपदा सहायता राशि के रुपए 6 लाख पैसा हड़पे जाना की शिकायत सही पाई गई।

उप जिलाधिकारी उतरौला की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान कालू बनकट बिलरिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में ग्राम प्रधान कालू बनकट बिलरिया के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो गई है।

डीएम ने सख्त निर्देश दिया है कि दैवीय आपदा में मृतकों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
दैवीय आपदा में प्रदान किए जाने वाले आर्थिक सहायता में भ्रष्टाचार की शिकायत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा एवं उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

8 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

8 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

8 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

8 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

9 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

9 hours ago