सावित्री बाई फुले की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शांति सद्भावना मंच के बैनर तले सावित्री बाई फुले की जयंती, शिक्षक दिवस के रूप में सोनिया देवी लघु माध्यमिक विद्यालय टेकुआ में हर्षोल्लास के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया।शांति सद्भावना मंच के राज्य समन्वयक रामकिशोर चौहान ने कहा कि, सावित्री बाई फुले 1 जनवरी सन 1848 को पूना में , लड़कियों के लिए पहला विद्यालय ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर खोला। यह दिन भारतीय नारी जगत के लिए स्वर्णिम दिवस सिद्ध हुआ।और उसके बाद 14जनवरी 1848 को बुधवार पेट निवासी, तात्यासाहब भिड़े नामक ब्राह्मण के मकान में कन्या पाठशाला खोली, जिसमे छः लड़कियां आई, चार ब्राम्हण समाज की ,एक ग्रेरियाँ,एक मराठा जाति की छात्रा के साथ मिलकर शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया। चौहान ने आगे बताया कि सावित्री बाई फुले अपने समय की न केवल प्रमुख शिक्षिका और महान समाजसेविका थी , बल्कि वे एक सफल कवियत्री भी थीं।उनकी कविताओं में समाज के शोषित,और दबे कुचले लोगो के प्रति अपार सहानू भूति दिखाई देती हैं।इसी क्रम में रामवीर सिंह यादव ने कहा किज्योतिबा बाई फुले इतनी महान इस लिए बन पाई, क्योंकि उनकी विचार धारा सामाजिक विकास की दिशा में क्रांतिकारी थी। विश्वनाथ चौहान ने कहा कि जो महापुरुष समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए संघर्स करता है, वही व्यक्ति महान होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीम कुमार भारती, दयालु चौहान , श्रीकांत , शिवानंद चौहान, जगजीवन, राजेश, चंद्रमोहन, रामवीर, नन्दलाल ,राजू , विश्वनाथ सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

1 hour ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

1 hour ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

9 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

9 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

10 hours ago