आरोपी गिरफ्तार जांच मे जुटी पुलिस
आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस, आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं थाने पर किशोरी का बयान भी दर्ज किया गया।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी सोमवार की भोर में चार बजे शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। सात बजे के लगभग किशोरी गांव के ही रहने वाले पड़ोसी के छत पर बेहोशी की हालत में मिली। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, उसके सिर में चोट लगी हुई थी, परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। होश में आने पर परिजन उसे लेकर जीयनपुर कोतवाली आए, जहां परिजनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसमें राजनाथ को नामजद किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस, राजनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं थाने पर किशोरी का बयान भी दर्ज किया गया। एसओ यादवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि किशोरी को अस्पताल भेज कर मेडिकल कराया जाएगा। इसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई होगी।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…