संविधान बचाओ कांग्रेस लाओ मोटर साइकिल यात्रा निकाल कांग्रेसियों ने दिखाई ताकत

संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर तैयार – विजयशेखर मल्ल रोशन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। आज भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों व संविधान को बदलने के लिए हर तरह का अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार खड़ा होकर जनता के बीच जागरूकता अभियान चला रहा है। उक्त बातें कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे संविधान बचाओ कांग्रेस लाओ मोटरसाइकिल यात्रा व हर घर कांग्रेस का ध्वज कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा।उन्होंने कहा कि यह यात्रा आज क्षेत्र के पिपरा मिश्र ,भटौली, राजीवनगर से मईल चौराहा नरसिंहडाड गहिला पनिका बाजार कहांव होते हुए बरठा चौराहे तक जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि आज भाजपा देश को महंगाई के दलदल में ढकेलने का काम कर रही है।पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं जबकि अन्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम न्यूनतम स्तर पर है।आज अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।इस पर रोक लगाने में प्रशासन विफल है। यात्रा के संयोजक अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि आज देश मे दबे कुचले, दलितों अल्पसंख्यक समुदाय व गरीबों का कोई सुनने वाला नही है।यात्रा में डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र,गोविंद मिश्र, प्रेमलाल भारती,सत्यम पांडेय, मनीष रजक,वजीर अहमद,डॉ रमेश कुशवाहा,अब्दुल जब्बार, आलोक त्रिपाठी राजन,धर्मेन्द्र कुमार पांडेय, संजीव मिश्र, शिवशंकर सिंह,चंद्रमोहन पांडेय,अवधेश यादव, पन्नेलाल पाठक,आनन्द शंकर, रोहित यादव, राहुल मिश्र, डॉ याहिया अंजुम,रजनीश प्रसाद,चुन्नू श्रीवास्तव,किताबुद्द्दीन, नुरुल इस्लाम आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

7 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

17 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

19 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

19 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

19 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

19 hours ago