शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद तहसील के गांव बिरिया कला में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार रात करीब 12 बजे एक मुखबिर से सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी दुर्गेश यादव ने तत्काल कार्रवाई की।उन्होंने नायब तहसीलदार रोहित कटियार को पुलिस टीम के साथ मौके पर भेजा। टीम ने अवैध खनन में लगी दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ा।
आरोपियों की तलाश जारी
प्रशासन की टीम को देखते ही चालक मौके से फरार हो गए। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रालियों को थाना गढ़िया रंगीन पुलिस को सौंप दिया गया है। उप जिलाधिकारी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। प्रशासन इन शिकायतों पर निरंतर कार्रवाई कर रहा है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…