राष्ट्रीय आय -सह- मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में 05 छात्राएं हुई सफल

छात्रा सुनीति को एनएमएमएसएस परीक्षा परिणाम में मिला प्रथम स्थान

मुजफ्फरपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय आय -सह- मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मुरौल प्रखंड स्थित बुनियादी विद्यालय बखरी में पिछले वर्ष की भांति, इस वर्ष भी 5 छात्राओं ने उत्तीर्णता प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। सफल छात्राओं में सुनीति कुमारी, पिता हरिश्चंद्र पाण्डेय 116 अंको के साथ विद्यालय एवं प्रखण्ड में प्रथम स्थान एवं जिला में (बालिका वर्ग) 09 वां स्थान हासिल की है। वही श्वेता भारती, पिता रामबाबू राम, 94 अंको के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान, आरूषि कुमारी, पिता राजीव कुमार महतो 92 अंको के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान, तनीषा कुमारी, पिता तरुण कुमार 90 अंको के साथ विद्यालय में चौथा स्थान एवं तन्नू प्रिया, पिता रंजीत राम 84 अंको के साथ विद्यालय में पांचवां स्थान प्राप्त की है।
सफलता प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को पंचायत समिति सदस्य बिशनपुर बखरी, प्रखंड मुरौल अवधेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख लक्की कुमारी एवं प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राकेश गुप्ता के द्वारा अपने आवास पर संयुक्त रूप से अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।


वही मुरौल प्रखंड के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 092 सकरा अजा अशोक कुमार चौधरी, रघुवीर पटेल, मुरौल जदयू प्रखंड अध्यक्ष, साधुशरण कुशवाहा, सकरा जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष, “किसान श्री” से ख्याति प्राप्त अवध बिहारी ठाकुर, बीस सूत्री समिति सदस्य सुरेश भगत के द्वारा भविष्य में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु उपहार स्वरूप सामान्य ज्ञान की पुस्तिका एवं मुखिया पिलखी गजपति प्रज्ञा कुमारी के द्वारा सभी उत्तीर्ण छात्राओं को प्रखंड के सभी विभागीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की गरीमामयी उपस्थिति में माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के शिक्षक केशव कुमार ने बताया कि विगत वर्ष भी इस विद्यालय से तीन छात्र एवं एक छात्रा को उक्त परीक्षा में सफलता हासिल हुई थी। परंतु इस वर्ष केवल 05 छात्राओं को ही इस परीक्षा में सफलता हासिल हुई है। इन सभी सफल छात्राओं को चार वर्षो तक अर्थात इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी होने तक प्रत्येक महीने छात्रवृति के रूप में 1 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे इनके आगे की पढ़ाई के लिए इन्हें माता-पिता पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन्होंने कहा कि इन छात्राओं की उपलब्धि विद्यालय के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणाश्रोत है। इस उपलब्धि के लिए छात्राओं का मेहनत और लगन के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों में खासकर राजकुमार सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं के प्रयास से इन छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन भरने की सभी प्रक्रिया निर्धारित समय से पूरी हो पाई है। शिक्षक केशव कुमार के द्वारा इस कार्य के लिए शिक्षक राजकुमार सिंह के प्रति विद्यालय परिवार के तरफ से आभार व्यक्त करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago